क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली-कार की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर - एक गंभीर रुप से घायल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवको की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। यहॉ मंगलवार रात निपानिया इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतक और घायल युवक कार में सवार थे। हादसा इतना भयानक था की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार तीन यवुको ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, मृतको में पंचायत सचिव का बेटा भतीजा सहित उनका दोस्त शामिल है। गंभीर रूप से घायल चौथे युवत का उपचार जारी है, उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। थाना पुलिस के मुताबिक, गुलाब मेहर चंदेरी गांव के सचिव हैं। उनकी पत्नी रेखा सरपंच हैं। उनका बेटा हर्ष मेहर, भतीजा सतीश मेहर, अपने दो दोस्तो दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर के साथ कार में रात करीब 11:30 बजे चाय पीने के लिए गांव से निपानिया के लिए गये थे। लखन कुशवाह उर्फ लकी (26) सागौनी गांव बैरसिया रोड का रहने वाला था, और खेती करता था। वहीं हर्ष मेहर (23) ग्राम काछी बरखेड़ा में रहता था, और बी. कॉम फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। हर्ष अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है। सतीश मेहर (26) ग्राम काछी बरखेड़ा का रहने वाला था। वह पिता के साथ खेती करता था। परिवार में दूसरे नंबर का था, उससे बड़ा भाई और छोटी बहन है। योगेश सेन उर्फ गब्बर सेन (27) काछी बरखेड़ा का है। वह गंभीर रूप से घायल है, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। योगेश भी अपने पिता के साथ खेती करता था। कार हर्ष मेहर की थी, और हादसे के समय वही कार चला रहा था। गॉव से निकलने के बाद थोड़ी दूर जाने पर ही उनकी कार सामने से आ रही भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, वहींगब्बर गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार का चेसिस काट कर मृतको के शवो और घायल युवक को बाहर निकालना पड़ा। शुरुआत में यह जानकारी सामने आई है, कि ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे सामने आ रहे वाहन को सही अंदाजा नहीं लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवो को पीएम के लिये भेजते हुए दोनो वाहन को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 25 मार्च