- दमकलो ने एक घंटे पाया काबू, इलेक्ट्रिक पोल में हुए शार्ट सर्किट से लगी आग भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के हनुमानगंज थाने में बुधवार सुबह उस समय अफर-तफरी मच गई जब यहॉ परिसर में खड़े जब्त वाहनों में अचानक आग लग गई। तेजी से फैलती आग ने कई वाहनो को अपनी चपेट में ले लिया, थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगो की मदद से आग बुझाने के प्रयास करते हुए फायर कंट्रोल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो दमकलों ने आग को फैलने से रोकने के साथ ही उस पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग की चपेट में आने से परिसर में जप्ती कर खड़े किये गये दर्जन भर से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए। थाना पुलिस ने बताया की आग की चपेट में आने से जब्त वाहन जल गये है। जहां वाहन खड़े थे, उसके पास ही एक इलेक्ट्रिक पोल है, सुबह करीब 9 बजे पोल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण उसकी चिंगारियां नीचे झाड़ियो में गिरी जिससे आग लग गई और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। जुनेद / 25 मार्च