राज्य
25-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी में बुधवार सुबह एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बांस गांव क्षेत्र में स्थित गोदाम में लगी थी, जिससे टेंट और अन्य सामान जलकर राख हो गए। दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में बुधवार सुबह एक टेंट गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे मैदानगढ़ी थाना को एक कॉल (जीडी नंबर 23ए) के जरिए टेंट हाउस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय बीट स्टाफ को तुरंत मौके पर भेजा गया। जांच में पता चला कि आग बांस गांव क्षेत्र के खसरा नंबर 1303 और 1305 स्थित एक टेंट गोदाम में लगी थी, जहां रखे टेंट और अन्य सामान में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया। गोदाम के एक हिस्से में रखा सामान जलकर राख हो गया। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/मार्च/2026