राज्य
25-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान, आम आदमी पार्टी के विधायकों ने रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के विरोध में प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना दिया। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष और आम आदमी पार्टी के नेताओं का सरकार को घेरना जारी है। लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बाद अब रसोई गैस संकट के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। दिल्ली में रसोई गैस सिलिंडर के संकट को लेकर दिल्ली विधानसभा के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आतिशी के नेतृत्व में पार्टी के विधायक पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान आप विधायकों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में रसोई गैस सिलिंडर का भारी संकट है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं और लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। यह प्रदर्शन उस समय किया गया जब दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आप विधायकों ने कहा कि सरकार को तुरंत इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए और लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/25/मार्च/2026