राज्य
25-Mar-2026
...


- महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लगाई मेंहदी, लिखा- शक्ति का आशीर्वाद भोपाल (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में दिव्यांग बच्चों के साथ सीएम ने जन्मदिन मनाया। मप्र सरकार के मंत्रियों, विधायकों और बीजेपी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम हाउस पहुंचकर बधाई दी। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हाथों में मेंहदी लगवाकर सीएम को आशीर्वाद देने पहुंचीं। महिलाओं ने हाथों पर लिखा था- शक्ति का आशीर्वाद। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम हाउस पहुंचे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीएम को त्रिशूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी और अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति की सराहना की और उन्हें दीर्घायु तथा निरंतर सेवा का आशीर्वाद दिया। योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेताओं ने भी शुभकामनाएं भेजी। चिट्ठियां लेकर पहुंची महिलाएं बड़ी संख्या में बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीएम को हाथ से लिखी चिट्ठियां भेंट कीं। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, मंत्री कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, महिला मोर्चा की महामंत्री मोना सुस्तानी मौजूद रहे। अलग-अलग तरह के गिफ्ट बॉक्स बनाकर महिलाएं सीएम हाउस पहुंचीं। सीएम ने कहा हमारी सरकार के गठन के बाद से बहनों का आशीर्वाद जिस प्रकार से मिला है। पूरे देश के लिए मप्र एक प्रकार से आकर्षक प्रदेश है। आज भले ही मेरा जन्मदिन हो लेकिन, वास्तव में आज का दिन बहनों के आशीर्वाद का दिन है। अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे इस मौके पर सीएमने कहा कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के माध्यम से बहनों का स्नेह-आशीर्वाद हमारी सरकार को मिला है। सरकार के गठन के बाद ही बहनें इस तरह आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। आज भले ही मैं जन्मदिन की बधाई ले रहा हूं, लेकिन वास्तव में आज बहनों के आशीर्वाद का दिन है। मुख्यमंत्री ने बहनों से कहा कि आपका स्नेह-आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे। हम अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे, जिसमें विस्तार से बात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बहनों के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। परमात्मा करे इस पर किसी की नजर न लगे। मैं इस अवसर पर बहनों का आभार व्यक्त करता हूं। विनोद / 25 मार्च 26