गंगटोक,(ईएमएस)। हिमालयी राज्य सिक्किम में मौसम के बिगड़े मिजाज ने पर्यटकों और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते मंगलवार रात से जारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा के चलते चुंगथांग के पास करीब 200 पर्यटक फंसे हैं। मंगन के जिला कलेक्टर अनंत जैन ने बताया कि चुंगथांग-लाचेन के मुख्य मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। पत्थरों और मलबे के गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे लाचेन की ओर जा रहे पर्यटक बीच रास्ते में ही फंस गए। फंसे हुए पर्यटकों की सुरक्षा को देखकर उन्हें रात भर चुंगथांग में स्थित आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) कैंप और एक लोकल गुरुद्वारे में ठहराया गया। प्रशासन द्वारा उनके भोजन और ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। मंगन डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर जैन ने कहा कि लैंडस्लाइड मंगलवार रात को अहम चुंगथांग-लाचेन रूट पर हुआ, जिससे लाचेन जा रहे टूरिस्ट बीच रास्ते में ही फंस गए। उन्होंने कहा कि फंसे हुए विज़िटर्स को रात भर आईटीबीपी कैंप और चुंगथांग के एक गुरुद्वारे में ठहराया गया। अधिकारियों ने कहा कि बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (बीआरओ) द्वारा रेस्टोरेशन का काम जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ टूरिस्ट तब से गंगटोक लौट आए हैं और उन्होंने अपनी यात्रा की योजनाएँ कैंसिल कर दी हैं। इस बीच, लाचुंग जाने वाली सड़क, जो मंगलवार रात को भी ब्लॉक थी, उस साफ किया गया है, और उस तरफ़ से टूरिस्ट्स को बुधवार सुबह सुरक्षित रूप से गंगटोक वापस भेज दिया गया। आशीष दुबे / 25 मार्च 2026