क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर माता मंदिर स्थित बाबा जलाल शाह दरगाह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चादर पेश कर विशेष दुआ की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की। इस दौरान मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का राजनीतिक और सामाजिक योगदान देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, और वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर जनसेवा में पुनः सक्रिय हों। इसी कामना के लिए जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कार्यवाहक मो. शावर, पूर्व महामंत्री मुजाहिद सिद्दीकी, दरगाह खादिम अनवर अली, निकेश चौहान, तालिब अली, वीरेंद्र मिश्रा, इमरान, सादिक खान, प्रकाश तारे, मो. हारून, दिल्लू भाई, अंकित साहू और आसिफ अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। जुनेद / 25 मार्च