क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कटंगी थानान्तर्गत कल दोपहर लगभग 2 बजे ग्राम लोहारी के समीप जबलपुर जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर चार श्रमिक बस आने का इंतजार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए चारों को टक्कर मार दी। घटना में घायलों को हाथ पैर व सिर में गंभीर चोटें आयी है। घायलों को ईलाज के लिए जबलपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कटंगी पुलिस ने बताया कि संजीवनी नगर निवासी मोहम्मद हसन हार्वेस्टर चलाने का काम करता है कल वह अपने साथी अब्दुल हकीम, मोहम्मद हैदर, सैयद सिन्दर अली एवं सतीश कुमार प्रजापति के साथ जबलपुर जाने के लिए ग्राम लोहारी के पास सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहा था तभी कार क्रमांक डीएल 3 सीएजेड 7572 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अब्दुल हकीम, मोहम्मद हैदर, सैयद अली तथा सतीश कुमार प्रजापति को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में चारों को हाथ पैर, सिर व कमर में गंभीर चोटे आयीं है। सुनील साहू / मोनिका / 25 मार्च 2026