- विकास के लिये समाजजनो ने युवा टीम पर जताया विश्वास भोपाल(ईएमएस)। यदुवंशी तंबोली समाज भोपाल संभाग का सामाजिक होली मिलन समारोह एवं चुनाव प्रक्रिया रविवार को हर्षौल्लास के साथ माँ कैलादेवी हनुमान मन्दिर इंद्र विहार पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संबध में जानकारी देते हुए मनीष यादव ने बताया की इस बाद समाज के जागरुक लोगो और महिला मंडल ने नवीन कार्यकारिणी में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए समाज के विकास के लिये युवा टीम पर विश्वास जताया है। नवीन कार्यकारिणी समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियो में अध्यक्ष के पद पर प्रदीप धमनियां चुने गये वहीं संरक्षक सदस्यो के रुप में हिम्मत सिंह धमनियां, राकेश धमनियां, मानसिंह धमनियां, प्रकाश रावत, मोहन रावत को जिम्मेदारी सौपीं गई है। उपाध्यक्ष पद पर गिरीश रावत (विदिशा), नरेंद्र धमनियां (भोपाल), सुनील यादव (साचेत) आष्टा चुने गये है, इस पद के लिये सिरोंज व अन्य क्षेत्र शेष है। नवीन समिति में सचिव पद पर मनीष धमनियां, सह सचिव संदीप महोबिया, कोषाध्यक्ष नितिन धमनियां और सदस्यो के रुप में महेंद्र यादव, रिंकू यादव, धर्मेंद्र महोबिया, पवन धमनियां को मनोनित किया गया है। जुनेद / 25 मार्च