क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर और सिविल लाईन थाना क्षेत्र में मारपीट की दो वारदातें सामने आई हैं| मारपीट की इस वारदात में चार युवक घायल हो गए है| गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना पुल सूजी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय सोहेब उस्मानी गत रात लगभग 11.30 बजे अपने दोस्त निजाम उर्फ निजामुद्दीन के साथ अपनी सुसराल अहमद नगर अपनी इलेक्ट्रिक मोटर सायकल चेतक से जा रहा था तभी रास्ते में उसकी पहचान का इकबाल गाडरवारा और कलेजी मोटर सायकल से आये और उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग की, मना करने पर इकबाल गाडरवाड़ा और कलेजी ने उसके साथ गाली गलोज कर मारपीट कर दी, उसका दोस्त निजाम बीच बचाव करने आया तो इकबाल ने चाकू से उस पर हमला कर दिया| उसके बाद इकबाल गाडरवाडा के साथी सलमान, इमरान पत्ती और एक अन्य ने दोनों के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। झूमाझपटी के दौरान दोस्त निजाम के जेब से 35 हजार रूपये गिर गये हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 119(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार सिविल लाईन में द्वारका वार्ड लालमाटी निवासी 42 वर्षीय आटो चालक सूर्य प्रताप सिंह गत दोपहर लगभग 2 बजे रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 के टोल टेक्स ऐंट्रीगेट मेन रोड तिराहे पर सवारी लेने के लिये गया था तो आटो चालक राजा पटेल, नियाज खान, और एक अन्य लड़का उसके पास आए और रेलवे स्टेशन से सवारी लेने का मना करते हुए गालीगलौज करने लगे और एक अन्य लड़ के ने चांटा मार दिया| उसके पहचान के आटो वाले टिंकू कुशवाहा एवं रोहित बेन बीच बचाव करने आये राजा पटैल ने चाकू से टिंकू कुशवाहा के हाथ एवं रोहित बेन के हाथ में चोटे पहुंचा दी तथा लोहे के पंच से हमलाकर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 25 मार्च 2026/ 05.43