जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत शाहनाला पुलिया के आगे बिल्लाबोंग स्कूल तिराहा तिलवारा रोड़ किनारे लगे खंबे में बिजली का तार लगाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शाम लगभग 6.30 बजे शाहनाला पुलिया के आगे बिल्लाबोंग स्कूल तिराहा तिलवारा रोड़ किनारे लगे खंबे में बिजली का तार लगाते समय करंट लगने से ग्राम हिनोतिया टोला चौकी गौर बरेला निवासी 40 वर्षीय मुकेश मरावी की मौत हो गई| सूचना मिलते ही मृतक का भतीजा रोहित मरावी मौके पर पहुंचा और अपने चाचा मुकेश मरावी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने चैक कर मुकेश मरावी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामला जांच में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 25 मार्च 2026/ 05.44