क्षेत्रीय
25-Mar-2026
...


- 27 लोगों पर 14 हजार 300 का लगाया जुर्माना, दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत कटनी (ईएमएस)। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देशानुसार नगर निगम की अतिक्रमण विभाग की टीम द्वारा रोजाना नगर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाकर नागरिकों को सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है। अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु अतिक्रमण टीम द्वारा मंगलवार को नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों घंटाघर से वीनस होटल, डॉक्टर अमित साहू गली, सरस्वती विद्यालय, आधार काप, संतनगर, शम्भू टॉकीज, शीतला माता मंदिर, बृजवासी होटल, बरही रोड, दिलबहार चौक, सुभाष चौक, मिशन चौक, आजाद चौक, शेर चौक, गहोई धर्मशाला, जैन मंदिर, रूई बाजार, सराफा होते हुए घंटाघर तक अनाउंसमेंट किया जाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने एवं कार्यवाही के दौरान सुगम आवागमन व्यवस्था में सहयोग प्रदान नहीं करने वाले 26 लोगों पर 13 हजार 300 रुपये का स्पॉट फाइन भी किया गया। कबाड़ व्यवसाई पर भी 1 हजार का जुर्माना अतिक्रमण प्रभारी ने बताया कि टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान इंदिरा नगर क्षेत्र में एक कबाड़ व्यवसाई द्वारा सार्वजनिक मार्ग में का कबाड़ सामग्री रखकर आवागमन बाधित करने तथा सफाई व्यवस्था प्रभावित करने पर भी 1 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया जाकर कबाड़ सामग्री सार्वजनिक मार्ग से अलग कराई जाकर आवागमन सुगम बनाया गया। अतिक्रमण न करने की हिदायत नगर निगम की टीम ने सभी दुकानदारों, फल-फ्रूट विक्रेताओं और ठेला संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपना सामान निर्धारित सीमा पर ही रखें और सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। ईएमएस / 25/3/2026