क्षेत्रीय
25-Mar-2026


सीहोर (ईएमएस)। संकल्प से समाधान अभियान” जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 26 मार्च 2026 को शासकीय चन्द्रशेखर आजाद अग्रणी कॉलेज, सीहोर में प्रातः11:00 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। शिविर के दौरान लंबित शिकायतों, अनिराकृत आवेदन पत्रों एवं नवीन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा तथा उन्हें निर्धारित पोर्टल पर दर्ज भी किया जाएगा। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। यह अभियान सुशासन एवं स्वराज की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विमल जैन, 25 मार्च, 2026