क्षेत्रीय
25-Mar-2026


रायपुर (ईएमएस)। महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित समस्त एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने नगरवासियों को श्री रामनवमी महापर्व की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस अवसर पर नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना करते हुए श्रीराम चरितमानस में वर्णित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतार और धर्म, न्याय एवं शौर्य के संदेश का स्मरण कराया। महापर्व के पावन अवसर पर सभी नगरसेवकों ने नगरवासियों के लिए सामूहिक प्रार्थना की और सकारात्मक प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही महापौर और निगम सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत रायपुर शहर को देश का प्रथम स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगरवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने अधिकाधिक नागरिकों से स्वच्छता ऐप में फीडबैक देकर रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग में योगदान देने का आग्रह किया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/25 मार्च 2026