क्षेत्रीय
25-Mar-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) | किसानों को ई-विकास प्रणाली से दिए जाने वाले उवर्रकों की जानकारी जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में दी गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष की श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव व भितरवार विधायक मोहन सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला पंचायत के सभागार में आयोजित कृषि विभाग की बैठक में किसानों को ई-टोकन प्रणाली से दिए जाने वाले खाद के बारे में जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई। इस मौके पर बताया गया कि किसानों को अपना ई-रजिस्टेशन कराना होगा। इसके बाद किसानों को मोबाइल पर खाद की पूरी जानकारी मिल जाएगी। जिससे किसानों को अब खाद के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं होगी।