भोपाल(ईएमएस)। खण्डवा जिले थाना जावर क्षेत्र सोम गाँव के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें एक महिला समेत 02 व्यक्ति घायल हो गए थे, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25 /03/2026 को दोपहर 03:25 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना जावर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक प्रमोद एवं पायलेट योगेश ने मौके पर पहुँचकर बताया की एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला समेत 02 व्यक्ति घायल हो गए हैं। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्तियों को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय मूंदी में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। जुनैद / हरि / 25 मार्च, 2026