क्षेत्रीय
25-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। अशोक नगर जिले थाना चन्देरी क्षेत्र में प्राण घाटी मोड़ पर ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25-03-2026 को मध्य रात्रि 12:30 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना चन्देरी में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ सउनि संग्राम सिंह एवं पायलेट मोहम्मद मज़हर ने मौके पर पहुँचकर बताया कि प्राण घाटी मोड़ पर ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी घायलों को एफआरव्ही वाहन और चिकित्सा वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय चन्देरी में भर्ती कराया, जहाँ घायलों का उपचार किया रहा है। डायल-112 की त्वरित कार्यवाही से घायलों को समय पर उपचार मिला। जुनैद / हरि / 25 मार्च, 2026