राज्य
25-Mar-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह के 15 युवक-युवतियों को पुलिस द्वारा पूर्व में जेल भेजा जा चुका हैं। विगत 12 जनवरी को होटल स्काईवे व मैराकी में छापेमारी के दौरान कई युवक व युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पाये जाने व इससे सम्बन्धित आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने के सम्बन्ध में थाना बन्नादेवी पर मुकद्दमा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम पंजीकृत किया गया था । थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में वांछित अपराधी गोविन्दा उर्फ विकास पुत्र सुभाष निवासी नई बस्ती थाना बन्नादेवी अलीगढ़ को थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 15 युवक/युवतियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 25 मार्च 2026