राज्य
25-Mar-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने क्षेत्र में देर शाम गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस का गश्ती दल बीते देर शाम क्षेत्र में गश्त पर था। इसी दौरान रेगुलेटर पुल के पास नहर पटरी ज्वालापुर से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 12.26 ग्राम स्मैक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम हारुन पुत्र फैज आलम निवासी पिरान कलियर थाना कलियर हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/25 मार्च 2026