इन्दौर (ईएमएस) एक कलयुगी बेटे के खिलाफ पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर मारपीट और जान से मारने की धमकीं देने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस कलियुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता से मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी मामले में आरोपी बनाया है। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार हीरालाल कश्यप निवासी शिवाजी नगर ने पुलिस को दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि बेटा आशीष और बहू ममता उन्हें अपने पास नहीं रखते हैं और उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। वह अपनी तीनों बेटियों के पास रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। 5 मार्च को बेटी अर्चना और राखी वर्मा देखभाल के लिए उनके घर पहुंची तो बेटे-बहू ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी विरोध करने पर मारपीट करते हुए उन्होंने सभी को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 25 मार्च 2026