उल्हासनगर, (ईएमएस)। एक अज्ञात तेज रफ़्तार मोटरसाइकिल चालक ने १० साल के मासूम बच्चे को टक्कर कार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप तीन, सी ब्लॉक परिसर में रहने वाले भगवान होलाराम मूलचंदानी (५०) ने मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-०५-एफए-७३७५ के चालक के खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि १७ मार्च को रात साढ़े ग्यारह बजे उनका १० साल का बेटा लक्ष घर के सामने सड़क पर कुत्तों को बिस्किट दे रहा था। इस दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनके बेटेको जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बाइक सवार वहां से भाग गया। बहरहाल मामले की जाँच पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत किर्वे कर रहे हैं। संतोष झा-२५ मार्च/२०२६/ईएमएस