उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने एक दुकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाखू बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच के सिपाही रामदास उगले ने इस सन्दर्भ में मध्यवर्ती पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उल्हासनगर के कैंप तीन, ओटी सेक्शन परिसर में रहने वाले सचिन कांता प्रसाद (उम्र ३०) का कैंप तीन, पिंटू पार्क के पास दुकान है जहाँ मंगलवार शाम पांच बजे पर छापा मारकर वहां बिक्री के लिए रखा १ लाख १ हजार ६७८ रूपये मूल्य का प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाखू बरामद किया गया है। आगे की जाँच पुलिस उपनिरीक्षक बालासाहेब कोबरने कर रहे हैं। संतोष झा-२५ मार्च/२०२६/ईएमएस