भोपाल(ईएमएस)। शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर न्यायालय पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा आज दिनांक 25 मार्च 2026 को शहर के 6 आदतन अपराधियों/बदमाशों के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए, जिनके विरुद्ध शहर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, हत्या, छेड़छाड़, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, जुआ, सट्टा आर्म्स एक्ट अड़ीबाजी , तोड़फोड, लोगों को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देना, शासकीय कार्य में बाधा जैसे अनेक गम्भीर अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में भी विचाराधीन है। उक्त अनावेदक विगत एक दशक से लगातार अपराध करते आ रहे हैंl गंभीर अपराधों में संलिप्त रहते है, जिससे आम जनों के बीच भय व्याप्त रहता हैं। आज निम्न अनावेदक के विरुद्ध जिला बदर के आदेश पारित किए गए हैं :- 1- अनावेदक सुमित करोसिया उर्फ बाबा पिता जितेन्द्र कराेसिया उम्र 18 साल निवासी- झुग्गी नं.- 12 ज्योतिबा फूले नगर झुग्गी के पास चार इमली, थाना हबीबगंज भोपालl 2- अनावेदक शादाब खान पिता नवाब खान उम्र 31 साल निवासी- म.नं. 460 अटल नेहरू नगर, थाना छोला मंदिर भोपाल 3-अनावेदक रिजवान खान पिता मेहबूब खान उम्र 22 साल निवासी- म.नं. 6/82 नया बसेरा, थाना कमला नगर, भोपालl 4-अनावेदक नित्तूराज उर्फ रितुराज उर्फ भरतराज अहिरवार पिता मोहन कुमार अहिरवार उम्र 36 साल निवासी- म.नं. 360/2, 80 फिट रोड़, थाना ऐशबाग भोपाल वर्षl 5-अनावेदक छोटू उर्फ रफीक कुरैशी पिता छोटे खां उम्र 35 साल निवासी- कैम्प नं.-12 मस्जिद के पास, थाना बैरागढ़, भोपालl 6- अनावेदक जीशान पिता मोहम्मद सिराज उम्र 24 साल निवासी- म.नं. 1415 कारगिल कालोनी दुलीचंद का बाग, थाना हनुमानगंज, भोपालl जुनैद / हरि / 25 मार्च, 2026