राज्य
26-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली आबकारी विभाग ने थोक लाइसेंसधारियों को शहर में शराब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने में सभी पंजीकृत आइएमएफएल ब्रांडों के नमूने जमा करने का निर्देश दिया है। सरकार की एक्साइज कंट्रोल लैब इन नमूनों का परीक्षण करेगी। हाल ही में, विभाग ने L-1 लाइसेंसधारियों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने सभी थोक लाइसेंसधारियों को निर्देश दिया है कि शहर में बिकने वाली शराब की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने में हर रजिस्टर्ड आइएमएफएल ब्रांड का सैंपल अनिवार्य रूप से जमा करें। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में मंजूर सभी इंडियन मेड फॉरेन लिकर ब्रांड को हर तीन महीने में नियमित रूप से टेस्टिंग के लिए सरकार की एक्साइज कंट्रोल लैब से गुजरना जरूरी है। विभाग ने हाल ही में सभी एल-1 लाइसेंसधारियों को एक सर्कुलर जारी कर इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। अधिकारियों ने बताया कि 2024-25 में लैब ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए शराब के 2,740 सैंपलों की जांच की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/ मार्च/2026