राज्य
26-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पालक अभिभावक प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रबंध समिति में जबलपुर से आनंद ज्योति पाठक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. वीरेन्द्र बड़गैंया द्वारा प्रस्तुत पालक अभिभावक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदित किया है। 33 सदस्यीय पदाधिकारी मंडल में 8 उपाध्यक्ष,8 महासचिव तथा 13 सचिव बनाए गए हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रांतीय बैठक शीघ्र ही भोपाल में आयोजित की जाएगी। श्रीमती पाठक की नियुक्त पर पूर्व महापौर व पूर्व विधायक सुश्री कल्याणी पाण्डेय ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा,संगठन प्रभारी संजय कामले व प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र बड़गैंया के प्रति आभार जताया है। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.59