क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर के लालमाटी करिया पाथर स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर से आज एक विशाल चुनरी यात्रा ,मैथिल ब्राह्मण महिला महासभा की ओर से निकाली गई, यह चुनरी यात्रा कांचघर, गोपाल होटल ,चुंगी चौकी, होते हुए मंदिर पहुंची, चुनरी यात्रा डीजे एवम ढोल नगाड़ों के साथ बड़े ही धूमधाम से निकाली गई, जिसमें माता रानी की झांकियां भी छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती शामली झा ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर यह चुनरी यात्रा निकाली गई है ,और माता रानी से सुख शांति की कामना करते हुए मातारानी को चुनरी ब श्रृंगार भेंट किया गया,इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष वर्ग उपस्थित थे सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 01.52