नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कम उम्र के लड़कों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। महज 13 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों ने एक नाबालिग की हत्या कर डाली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कम उम्र के लड़कों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। महज 13 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों ने एक नाबालिग की हत्या कर डाली। उन्होंने बेहद क्रूरता के साथ 16 साल के एक लड़के पर चाकू से इतने वार किए कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना दिल्ली के दयालपुर इलाके की है। बुधवार को दयालपुर पुलिस थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब नेहरू विहार के गली नंबर 13 में पहुंची तो एक 16 साल का लड़का अचेत अवस्था में पड़ा था। वह खून से सना हुआ था। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को तीन लोगों ने मिलकर मारा है। दयालपुर थाने में बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर परमवीर दहिया के नेतृत्व में एक टीम ने सुरागों के आधार पर मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इनकी उम्र महज 13 से 13 साल के बीच की है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ के आरोपियों ने कहा कि मृतक उनमें से एक को चिढ़ाता था और परेशान करता था। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस अभी अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/ मार्च/2026