राजगढ़(ईएमएस)l नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित बालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवराज पुत्र धीरप सिंह सौंधिया (25) निवासी रोज्या को गिरफ्तार करते हुए उस पर पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि वारदात मंगलवार रात की है। जब पीड़ित के गांव में बिजली नहीं होने के चलते वह बीरमपुरा पंप हाऊस परिसर में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए अकेला गया था। इस समय पंप पर गार्ड आरोपी देवराज सिंह भी अकेला था। अंधेरे और बालक के अकेलेपन का फायदा उठाकर देवराज ने उसे पकड़ लिया और बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बाद में बालक की शिकायत पर पुलिस ने पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। -निखिल/राजगढ़/26/3/2026