26-Mar-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) \ मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर डॉ.शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। बाल भवन स्थित टीएलसी में आयोजित बैठक में मेयर इन कांउसिल सदस्य श्री अवधेश कौरव, श्री नाथूराम ठेकेदार, श्री शकील मंसूरी, श्री विनोद यादव माठू, श्रीमती गायत्री सुधीर मंडेलिया, श्रीमती प्रेमलता धर्मेन्द्र जैन, श्रीमती संध्या सोनू कुशवाह, श्रीमती उपासना यादव, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिंह सिकरवार सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बजट वर्ष 2025-26 के बजट शीर्ष में राशि पुनर्विनियोजन किये जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इसके साथ ही श्री गोपाल मन्दिर के 01 पुजारी एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम परिसर मन्दिरों के 02 पुजारियों का माह फरवरी 2026 से 03 वर्ष (36 माह तक की म्याद वृद्धि की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु स्वीकृत किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ए प्लस सम्बन्धी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अन्तर्गत ग्वालियर विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर हाईमास्ट एवं पोल लगाये जाने हेतु प्राप्त न्यूनतम दर अनुसार राशि रुपये 27,58,184 रूपये मय जी.एस.टी. की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु स्वीकृत किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त मॉनिट ए प्लस सम्बन्धी मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अंतर्गत ग्वालियर विधानसभा में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट लगाये जाने हेतु प्राप्त न्यूनतम दर अनुसार राशि रुपये 37,11,827 रूपये मय जी.एस.टी. की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही बजट वर्ष 2025-26 के बजट लेखा शीर्ष न राशि पुनर्विनियोजन किये जाने के सम्बन्ध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत उक्त बिंदु स्वीकृत किया गया। इसके साथ महापौर डॉ. सिकरवार की सहमति से अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें वार्ड 41 अंतर्गत चावडी बाजार से लेकर जनकगंज डिस्पेंसरी होते हुए स्टेडियम से लेकर नाग देवता मंदिर तक की रोड का नाम कैलाशवासी स्व. विजयाराजे सिंधिया जी के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही वार्ड 41 अंतर्गत बताशे वाली गली का नाम बदलकर स्व. अरविंद केेंगे के नाम पर रखे जाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत परिषद की ओर अग्रेषित किया गया। साथ ही अपील समिति की बैठक में अभिभाषक की प्रति बैठक फीस के संबंध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता प्रबंधन, जनकार्य, विद्युत, पार्क, मदाखलत इत्यादि विभाग एवं वीआईपी अधिकारी/कर्मचारी हेतु वाहन किराये पर लिए जाने हेतु प्राप्त दर की व्यय स्वीकृति के संबंध में प्राप्त प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत निर्णय लिए जाने हेतु महापौर को अधिकृत किया गया।