राष्ट्रीय
26-Mar-2026
...


-अग्रवाल ने कहा- केर्न ने चार शेल कुओं की ड्रिलिंग पूरी, चार गुना बढ़ेगा तेल उत्पादन नई दिल्ली,(ईएमएस)। अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी केर्न ऑयल एंड गैस अगले दशक के अधिकतर समय में अपने रोज के तेल प्रोडक्शन को चार गुना बढ़ाकर 10 लाख बैरल तक करने की योजना बना रही है। अग्रवाल ने कहा कि केयर्न के अधिकारी इस हफ्ते ह्यूस्टन (अमेरिका) में हैं और वे ऑयलफील्ड कॉन्ट्रैक्टर्स पर 5 अरब डॉलर तक खर्च करने की योजना बना रहे हैं। ये कॉन्ट्रैक्टर्स कंपनी को देश के अंदर ऑयल फील्ड डेवलप करने में मदद करेंगे, जिनमें शेल संरचनाएं भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अग्रवाल ने कहा कि केर्न का लक्ष्य 10 अमेरिकियों को हायर करना है, ताकि भारत में यूएस शेल प्लेबुक को लागू किया जा सके। कंपनी को उम्मीद है कि इससे ड्रिलिंग और काम पूरा होने में लगने वाले समय में एक-तिहाई की कमी आएगी, जिससे उत्पादन तेज होगा। यह भारत की व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए एक अहम कदम हो सकता है, जो कच्चे तेल के लिए करीब पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। वेदांता के संस्थापक अग्रवाल ने बताया कि केर्न ने चार शेल कुओं की ड्रिलिंग पूरी कर ली है, जिनका काम अभी पूरा होना बाकी है। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण काफी दिनों से ज्यादातर टैंकरों के लिए अहम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है। केर्न ऑयल एंड गैस भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल और गैस उत्पादक कंपनी है। इसने अपने उत्पादन में 10फीसदी की कटौती की है। अग्रवाल ने बताया कि यह कटौती मुख्य रूप से पश्चिम एशिया संकट के कारण शिपिंग और लॉजिस्टिक्स में आई दिक्कतों की वजह से की है, जिससे उत्पादन 1,10,000 बैरल प्रतिदिन से घटकर कम हो गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी को उत्पादन में इससे ज्यादा कटौती की उम्मीद नहीं है। केर्न का लक्ष्य अगले पाँच सालों में उत्पादन को 500,000 बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाना है। सिराज/ईएमएस 26मार्च26