राष्ट्रीय
26-Mar-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। दिल्ली के दयालपुर इलाके में बीती रात 15 साल के किशोर सुभान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह आपसी झगड़ा बताया जा रहा है। इलाके के ही कुछ नाबालिग लड़कों पर शक है, जो वारदात के बाद से फरार थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मामले में तीन नाबालिग को पकड़ा है, जिनकी उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक उनमें से एक को अक्सर परेशान करता था। इसी बात से नाराज होकर तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। सिराज/ईएमएस 26मार्च26