क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


- सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिये जिला प्रशासन की मुहिम जारी ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिले में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर से सटे शंकरपुर ग्राम के अंतर्गत लगभग एक बीघा बेशकीमती जमीन मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन नगर निगम की पानी की टंकी के लिए आरक्षित थी। इस जमीन पर लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसे हटवा दिया गया है। इस जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन से बेजा कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अतिक्रामकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।