क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। गोहलपुर पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल तमरहाई मैदान मंदिर के पास पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस जब्त की है| गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि गत दिवस गोहलपुर पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तमरहाई मैदान मंदिर के पास खड़े नई बस्ती गोहलपुर निवासी 30 वर्षीय शहवाज उर्फ भांजे अंसारी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक लोडेड कारतूस जब्त किया है| पूछताछ करने पर लगभग 2 माह पहले दरोगा पाण्डे से 25 हजार रूपये में खरीदने की बात बताई। बताया गया है कि दरोगा पाण्डे लगभग एक माह पहले पिस्टल बेचते हुये सिहोरा के पास पकड़ा गया था जो अभी जेल में है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 05.18