क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत शोभापुर सतपुला के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकरा जाने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैकमैन आशीष सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोभापुर सतपुला के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से टकरा जाने के कारण एक अज्ञात महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामला जांच में लिया है| अज्ञात मृतिका की उम्र 65 वर्ष की होगी| फिलहाल मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026