- नवमीं पर आज होगा जवारों का विसर्जन जबलपुर, (ईएमएस)। वासंतेय नवरात्र पर्व की आज नवमीं है। गुरुवार को अष्टमी पर सभी देवी, देवालयों में पूजा अर्चना की गई। माता महागौरी को अठवाई का भोग लगाया गया। कन्याभोजन और भंडारे के आयोजन किए गए। आज भी यह सिलसिला नवमी पूजन पर जारी रहेगा। नवमें दिन माँ भगतवी के नौवें स्वरुप सिद्धीदात्री की पूजा अर्चना की जाएगी। शहर के प्रसिद्ध प्राचीन मठ बड़ी खेरमाई, बू़ढ़ी खेरमाई, छोटी देवन राइट टाउन, बगलामुखी सिद्धपीठ सिविक सेंटर, श्री वृहत महाकाली कालीधाम गढाफाटक, महाकाली मंदिर सदर, काली मंदिर गोपालबाग, मक्रवाहिनी मंदिर पानदरीबा में लगातार नौ दिनों तक अनुष्ठान चले। जवारों की स्थापना की गई। आज नवमी में हवन पूजन के बाद जवारों की विसर्जन यात्रा भी निकाली जाएगी। पिछले नौ दिनों से शहर पूरी तरह भक्तिभाव में डूबा रहा। देवी के नौ स्वरूपों की उपासना आराधना की गई। वासंतेय नवरात्र की महाअष्टमी पर घर-घर आठें भरी गईं। देवी को भोग अर्पित किया गया। माँ शारदा आशीष दरबार में हवन................. सैनिक सोसायटी रामपुर स्थित माँ शारदा आशीष दरबार में मंगलवार महाअष्टमी को हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। पिछले 9 दिनों से यहां धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे। इस अवसर पर मुकेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष- मिलन मुखर्जी, सचिव- जयंत, क्षीरसागर, संजय बारहा, पंडित-सुबोध मिश्रा, सरबजीत सिंह तग्गड, संतोष द्विवेदी, मनीष शर्मा, तरनप्रीत सिंह आहलूवालिया, शुभम विश्वकर्मा ,अमनदीप, जे.बी. राय,कौशलेंद्र महाजन राजीब-आशीष दनायक, संतोष मिश्रा,राजेश उपाध्याय, विवेक त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, सुधांशु उपाध्याय, रवी गुर्जर, एच.डी चौधरी, मनीष विश्वकर्मा, बी.एल नामदेव,श्रीमती मनजीत कौर तग्गड, श्रीमती शीला मिश्रा, श्रीमती ज्योत्सना मुखर्जी, श्रीमती ममता बारहा, श्रीमति कल्पना महाजन आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026