क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। सच्चिदानंद सदगुरू साईंनाथ के पावन जन्मोत्सव पर संस्कारधानी शिर्डी साईं शोभायात्रा समिति जाबालिपुरम के तत्वाधान में परम्परानुसार इस वर्ष भी विशाल आकर्षक शोभायात्रा अपार शृद्धाभक्ति एवं आस्था के साथ 27 मार्च शुक्रवार को निकलेगी। नगर तथा उपनगरीय क्षेत्रों के साईं मंदिरों ने एकजुट होकर संस्कारधानी को विश्व साईंमय बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिये बाबा की झांकियों और उनके विभिन्न स्वरूपों को शोभायात्रा में सम्मिलित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही श्रीसांई समितियों द्वारा उनके विभिन्न रुपों से सजी झांकियां सम्मिलित की जायेंगी। भगवान ने भक्तों पर किस प्रकार से अपनी कृपा बरसाई है और उनके भक्तों को कष्ट से मुक्ति दिलाये जाने और इस मृत्युलोक में जो भी लीलाएं की गई उनसे संबंधित झांकियां शोभायात्रा में सम्मिलित की जायेंगी। शिर्डी के संत की विशाल भव्य शोभायात्रा शुक्रवार को संध्या 6 बजे तीन पत्ती नगर निगम चौक से प्रारंभ होकर मालवीय चौक, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, सराफा, तमरहाई, मिलौनीगंज चौक होते हुये भानतलैया में संत सम्मेलन के रूप में विराम लेगी। समिति के अध्यक्ष इंजी चन्द्रशेखर दवे, सुनील खम्परिया, मृगेंद्र नारायण सिंह, मोहन शशि आदि ने उपस्थिति की अपील की है। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 05.29