क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) | मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय चंद्रा के मार्गदर्शन में आगामी 28 मार्च को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई है। इसे लेकर एडीआर भवन के सभाकक्ष में आज दिनांक 26 मार्च को बैठक का आयोजन किया गया है बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो के द्वारा शासन के समस्त विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक का आयोजन कर उन्हें निर्देश दिया कि शिविर में शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर पत्रों को चिन्हित किया जाए उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूर लोगों को उनका हक दिलाना है इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती श्रृति अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा जैन महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति मिश्रा एवं शासन के अन्य विभाग के विभाग प्रमुख सम्मिलित रहे।