क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज किला स्थित प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये तथा मंदिर के मंहत श्री रामभरोसे महाराज जी से भेंट करते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही रामनवमी के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र मित्तल, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एसडीएम गगन सिंह मीणा, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता भी मौजूद रहें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर में श्री राम दरबार के दर्शन किये और जिलेवासियों को 27 मार्च को मनाई जाने वाले रामनवमी के त्यौहार की शुभकामनाएं दी है।