- कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत निकला फ्लैगमार्च श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शहर में फ्लैगमार्च निकाला गया। शुक्रवार 27 मार्च को रामनवमीं के अवसर पर शहर में आयोजित चल समारोह के दृष्टिगत रख सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए शहर में फ्लैगमार्च निकालकर भ्रमण किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किला स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से पुलिस कोतवाली गुलम्बर तक निकाले गये फ्लैगमार्च के क्रम में किला रोड, किला गेट, मोती टिकिया क्षेत्र, मैन बाजार एवं गुलम्बर तक पुलिस फोर्स के साथ अधिकारियों द्वारा पैदल मार्च करते हुए भ्रमण किया गया। अधिकारियों द्वारा इस दौरान रामनवमीं के अवसर पर किला स्थित श्री रामजानकी मंदिर से स्टेशन रोड स्थित श्री राम तलाई हनुमानजी मंदिर तक निकलने वाले चल समारोह के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल द्वारा श्री रामजानकी मंदिर के मंहत रामभरोसे शर्मा, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र मित्तल तथा अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों द्वारा श्री रामजानकी मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया गया तथा मंदिर में दर्शन किये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, एएसपी प्रवीण भूरिया, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, एसडीओपी राजीव गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहें।