क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की एक शानदार मिसाल पेश करते हुए, मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल एवं मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा की प्रतिष्ठित वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स 2026 की सूची में एक बार फिर अपना स्थान बनाया है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ, यह अस्पताल लगातार सातवें वर्ष दुनिया के सबसे अच्छे मेडिकल सेंटर्स की लिस्ट में शामिल हुआ है। न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा ने दुनिया के 32 देशों के 2 हजार 500 से ज़्यादा अस्पतालों की जाँच की। इसमें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल को भारत के सबसे बेहतरीन अस्पतालों में गिना गया है। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 04.58