क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


भोपाल (ईएमएस) । शाहजहानाबाद इलाके में बदमाशों ने 6 साल की मासूम को तलवार मार कर घायल कर दिया। सिर में तलवार लगने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके सीसीटीवी फुटेज गुरुवार रात सामने आए हैं। फुटेज में हथियारों से लैस बदमाश उत्पाद मचाते नजर आ रहे हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी और ना ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी है। 6 वर्षीय मिरल अहमद पुत्री फैजान अहमद इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड की रहने वाली है। वह प्राइवेट स्कूल में किंडर गार्डन में पढ़ाई कर रही है। उसके पिता फैजान अहमद पोस्ट ऑफिस में जॉब करते हैं। फैजान के मुताबिक उनका ससुराल शाहजहानाबाद इलाके में स्थित नूर महल में है। बुधवार को उनकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके में मेहमानी में आई हुई थी। ससुराल से कुछ ही दूरी पर स्थित शब्द प्रिंटिंग प्रेस के पास पहुंचे जहां पहले से विवाद चल रहा था। करीब 70 से 80 लोग आपस में बहस बाजी कर रहे थे। उन्होंने अपने दो पहिया वहां से यू टर्न लेने का प्रयास किया, क्योंकि गली संकरी थी लिहाजा मोड़ने में देरी हुई। इसी बीच विवाद कर रहे युवकों में मारपीट हुई, हंगामा के बीच किसी ने एक जोरदार वार किया। धारदार हथियार से उनकी बेटी के सिर में लगा और सर में गहरी चोट आई। घबराहट में किसी तरह में मौके से मेन रोड की तरफ गया। पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची का उपचार कराया। अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। फैजान ने बताया कि हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति को वह नहीं जानते हैं। शाहजहानाबाद एसीपी अनिल बाजपेई ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही सभी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बच्ची के सिर में गंभीर चोट है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार लगने से चोट आने की पुष्टि नहीं हुई है। चोट गिरने के कारण आई है। हालांकि बच्ची के घायल होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। जुनेद/26 मार्च2026