इन्दौर (ईएमएस) पारिवारिक सम्पत्ति विवाद में करीब एक माह पूर्व ऋषि नगर से एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर आरोपी फरार हो गए थे। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का था और पुलिस ने मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया था जिसमें से छः को गिरफ्तार कर लिया गया था परन्तु दो अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने इनाम घोषित किया है। एसीपी रूबीना अजवानी के अनुसार अक्षय पिता कमोद शर्मा निवासी ऋषिनगर का संपत्ति विवाद को लेकर उसके बड़े ताऊ के लड़कों ने षड्यंत्रपूर्वक अपहरण कर बाद में उसकी हत्या कर दी थी। मामले में 8 में से 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। दो मुलजिमों सत्यम त्रिपाठी निवासी बंसी पलासिया इंदौर तथा अविश निवासी शाजापुर की तलाश की जा रही है। अब तक उनकी तलाश में पुलिस कई ठिकानों पर दबिश दे चुकी है फिर भी वे फरार है। अब दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। आनंद पुरोहित/ 27 मार्च 2026