क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


महाराजपुर (ईएमएस)। सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में चोरी की मोटरसाइकिल बेचते हुए महाराजपुर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार किया।महाराजपुर थाना प्रभारी अजय प्रताप भदोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मंगलवार को जनसुनवाई हेतु सागर गए हुए थे और वहां से वापस आते हुए उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फ्रॉक में महाराजपुर बस स्टैंड पर घूम रहा है। जहां आरक्षक वीरेंद्र एवं आरक्षक निलेश इरपचे को चोर की तलाश हेतु बस स्टैंड महाराजपुर भेजा गया जहां लोगों से उक्त व्यक्ति का हुलिया पूछने पर लोगों ने बस स्टैंड महाराजपुर के समीप आरोपित को एक हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 वीसी 0185 लिए हुए मिला जिस पर पुलिस ने आरोपित से उक्त मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने को कहा जब वह मोटरसाइकिल के दस्तावेज नहीं दिखा पाया तब पुलिस ने मोटरसाइकिल के चेचिस नंबर और इंजन नंबर से मिलान कर पोर्टल पर चेक किया तो उक्त मोटरसाइकिल का नंबर एमपी 04 व्ही एफ 5017 होना पाया है इसके बाद आरोपी से उसका नाम पता पूछा गया जिसने अपना नाम राजेश पिता गणेश अहिरवार ग्राम डमरा वीर निवासी बताया जिसे मोटरसाइकिल सहित पुलिस थाना महाराजपुर ले जाया गया जहां आरोपी से पूछताछ करने पर उसने उक्त मोटरसाइकिल भोपाल से चोरी कर ना बताया एवं साथ में उसने अन्य चार मोटरसाइकिल भोपाल से चोरी कर अपने घर की दलान में काले रंग की पन्नी से ढक कर रखी हुई थी जहां पुलिस ने जाकर चोर के घर से चार मोटरसाइकिल जप्त की एवं राजेश के विरुद्ध बीएन एस की धारा 303 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद महाराजपुर पुलिस थाना प्रभारी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी पुलिस थानों में सूचना दी गई की चोरी की पांच मोटरसाइकिल जिनका नंबर एमपी 04 व्ही एफ 5017 हीरो कंपनी की स्प्लेंडर एवं हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 04 क्यू एस 5877 , हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस क्रमांक एमपी 41 एन जी 20 29 ,हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 49 एम टी 9146 एवं हीरो कंपनी की एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 04 क्यू सी 9135 जप्त की गई है जो महाराजपुर पुलिस थाने में है और अगर किसी पुलिस थाने में इन मोटरसाइकिलों की चोरी होने की एफआईआर दर्ज है तो वह महाराजपुर पुलिस थाना में संपर्क करें। निखिल सोधिया/ईएमएस/27/03/2026