राजगढ़(ईएमएस)l शिक्षकों के हित में राज्य शिक्षक संघ ने पात्रता परीक्षा से जुड़े आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है। संघ का कहना है कि 25 से 30 साल सेवा दे चुके शिक्षकों के लिए इस तरह की परीक्षा अनिवार्य करना मानसिक प्रताड़ना जैसा है। इसे लेकर शिक्षकों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई थी। राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि शिक्षकों की परिस्थितियों को देखते हुए जिला व प्रदेश स्तर पर बैठकें की गईं। इसके बाद शिक्षकों के के इस मुद्दे को लेकर 25 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ताओं से चर्चा की गई और पुनर्विचार याचिका दायर की गई। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएंl जगदीश यादव ने कहा कि अब शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय जाने की जरूरत नहीं है। राज्य शिक्षक संघ पूरे मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे किसी भी तरह के भ्रम या बहकावे में न आएं और न्यायालय पर भरोसा रखें। -निखिल/राजगढ़/27/3/2026