- माल-मशरूका बरामद कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में मानिकपुर चौकी पुलिस ने तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से सोना-चांदी के जेवरात, नगदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त घटना 10 मार्च को मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में घटित हुई थी। बताया जा रहा हैं कि सुबह लगभग 8 बजे अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने घर से सोना-चांदी के जेवरात, लगभग 5000 रुपए नकद और सहित अन्य सामान की चोरी कि घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में तीन कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मानिकपुर चौकी पुलिस के अनुसार, इस चोरी के मामले में पहले भी तीन अन्य कथित आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक भी बरामद की गई है।