क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार राजगढ़(ईएमएस)l में एक युवती द्वारा शादी से इनकार करने पर नातरा झगड़ा के नाम पर 13 लाख रुपए की मांग की गई। रकम न देने पर जान से मारने और फसल नष्ट करने की धमकी भी दी गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रामसिंह सौंधिया (परिवर्तित नाम) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लगभग 10 साल पहले उनकी बेटी प्रिया की सगाई पिपलबे पुरोहित निवासी विष्णु सौंधिया से हुई थी। अब प्रिया आगे पढ़ाई करना चाहती है और शादी के लिए तैयार नहीं है। इसी बात को लेकर 15 मार्च को विष्णु सौंधिया अपने पिता रामसिंह के साथ शिकायतकर्ता के खेत पर पहुंचा। वहां उन्होंने नातरा झगड़ा के नाम पर 13 लाख रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो विष्णु और उसके पिता रामसिंह ने उन्हें जान से मारने और खेत की फसल नष्ट करने की धमकी दी। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु सौंधिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया और उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -निखिल/राजगढ़/27/3/2026