क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


- मोबाइल जप्त कर पुलिस ने शुरु की कारणो की जॉच भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के छोला थाना इलाके के भानपुर क्षेत्र में रहने वाले एक मेल नर्स ने एनेस्थीसिया के ओवरडोज का इंजेक्शन लेकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी का सही कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका जांच के लिये उसका मोबाइल जप्त कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गेश अहिरवार (26) पिता मोर सिंह अहिरवार मूल रूप से कुरवाई जिला विदिशा का रहने वाला था। वह पिछले 6 सालों से भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल पटेल नगर स्थित भानपुर में किराए के कमरे में रहते हुए निजी कॉलेज से बी फार्मेसी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ ही वह एक प्राइवेट नर्सिंग होम में नर्सिंग की नौकरी भी करता था। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया की दुर्गेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उनके पड़ोस वाले कमरे में बहन और बहनोई रहते थे। शुक्रवार सुबह उसकी परीक्षा होने के कारण वह घर से निकल रहा था। घटना के समय बहन और बहनोई घर में मौजूद नहीं थे। इसलिये निकलते समय उसने छोटे भाई दुर्गेश को जगाने के लिये कई बार आवाज लगाई। लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। देखने पर वह बेसुध नजर आया इसके बाद भाई उसे फौरन ही इलाज के लिये नजदीक के एक अस्पताल लेकर पहुंचा। वहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती बयानो में परिजनों ने पुलिस को बताया है की सुसाइड से पहले दुर्गेश ने किसी भी तरह की परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया। थाना पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की जॉच के दौरान मृतक के कमरे से एक इंजेक्शन और सिरिंज मिला है। जिसे जप्त कर लिया गया है। दुर्गेश ने एनेस्थीसिया का ओवरडोज लेकर आत्महत्या की है। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके मोबाइल फोन को जप्त किया गया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। सूत्रो के अनुसार पुलिस प्रेम प्रसंग सहित कार्य स्थल एवं कॉलेज में प्रताड़ना के एंगल पर जांच कर रही है। जुनेद / 27 मार्च