क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर के सम्माननीय, प्रतिष्ठित नागरिक, व्यवसायी एवं अग्रवाल सभा कटघोरा के संरक्षक सत्यनारायण धनोंदिया के अनुज रामनिवास धनोंदिया की धर्मपत्नी, 70 वर्षीय श्रीमती मीरा देवी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की कभार से परिजन, स्वजन, मित्र, शुभचिंतक, समाज, कटघोरा क्षेत्र सहित जिले में शोक की लहर व्याप्त है। स्व. मीरा देवी शांत, सहज, सरल, मृदभासी, मिलनसार, धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं और समाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाती थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक एवं समाज के लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। जानकारी के अनुसार स्व. मीरा देवी का अंतिम संस्कार शनिवार, 28 मार्च को प्रातः 9 बजे स्थानीय मलदाघाट मुक्तिधाम में किया जाएगा। धनोंदिया परिवार, कटघोरा ने सभी परिजन, स्वजन, मित्र, शुभचिंतक एवं समाजजनों से अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने आग्रह किया है। 27 मार्च / मित्तल