क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। कजरवारा माँ खेरमाई माता मंदिर में चैत्र नवरात्र में आज देवी गीत गायक संजो बघेल ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। देवी माता की झांकियों ने भक्तों के बीच धर्म ध्वजा फहरा दी। कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी का समिति अध्यक्ष नकुल गुप्ता, राजू पटेल, अटल उपाध्याय,अस्सू ठाकुर ने पगड़ी पहना कर, श्री फल, चुनरी भेंट कर सम्मान किया। गायक के साथ भक्तों के बीच सभी ने माई दरबार में धर्म मय नृत्य किया, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भी माई के गीत गाया| इस अवसर पर गायक संजो बघेल ,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय का पीतांबरी पहना कर सम्मान किया। रानी लक्ष्मीबाई बाई वार्ड की क्षेत्रीय पार्षद कृष्णा दास चौधरी, अनिल ठाकुर, आशीष दास चौधरी, विजय महोबिया ,संतोष रजक ,आशुतोष दुबे ,बृजलाल चौधरी,विनय चौधरी,अनिल प्रताप ठाकुर,दिलीप सेन,धनपत झरिया, आनंद,राहुल चौधरी आदि उपस्थित रहे। खेरमाई माता मंदिर समिति अध्यक्ष नकुल गुप्ता , राजू पटेल,अटल उपाध्याय ,राजेंद्र यादव , अस्सू ठाकुर मूलचंद पवार पंडा ,अनिल वाल्मीक पंडा आदि ने जवारो की शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। सुनील साहू / मोनिका / 27 मार्च 2026