राज्य
27-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट मलयालम अभिनेता मोहनलाल के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा पर अंतरिम आदेश जारी करेगा। जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने मोहनलाल की नई पक्षकारों को शामिल करने की अर्जी स्वीकार कर ली। मोहनलाल ने अदालत में याचिका दायर कर अपने नाम, तस्वीर और पहचान के बिना अनुमति इस्तेमाल को रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि उनके व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा जरूरी है। पिछली सुनवाई में अदालत ने मोहनलाल को अपना पुराना अंतरिम आवेदन वापस लेने की अनुमति दी थी और कहा था कि वह अधिक स्पष्ट जानकारी के साथ नया आवेदन दाखिल कर सकते हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/27/ मार्च/2026